आलापुर (अम्बेडकरनगर)। नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज में ई ओ की हुई तैनाती जिससे लोगों मे विकास की आशा बलवती हो रही है। मालूम हो विधानसभा आलापुर अंतर्गत ब्लॉक जहांगीरगंज ने नई नगर पंचायत का दर्जा मिले काफी अरसा हो चुका था लेकिन जहांगीरगंज बाजार की साफ-सफाई रोड के ऊपर हो रहे गंदगी जगह-जगह कूड़ो का साम्राज्य बना हुआ है । बाजार में इस तरह से गंदगी का साम्राज्य हो गया है कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया दुर्गंध और सड़ांध की बदबू से लोग परेशान हैं जिससे वहां अगल-बगल बसने वालों के लिए बीमारी पैदा होने का अंदेशा हो गया है । नए ई ओ की तैनाती से जहांगीरगंज वासियों में हर्ष व्याप्त हुआ है अब यहां के लोगों में यह आस जगने लगी है कि जहांगीरगंज बाजार की साफ-सफाई व्यवस्था अब चाक-चौबंद हो जाएगी । किछौछा नगर पंचायत के ई ओ मनोज कुमार सिंह को जहाँगीरगंज का प्रभार सौंपा गया है उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ अनवर महामंत्री भगवती जायसवाल ने जहांगीरगंज मे ई ओ की तैनाती पर खुशी का इजहार किया है ।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
