अम्बेडकरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल के पिता अर्जुन प्रसाद पाल का निधन हो जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव /प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार "लल्लू" ने रामकुमार पाल को सम्बोधित शोकसंदेश जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" से भेजा और कहा आपके पिता के निधन का दुखद समाचार हमें प्राप्त हुआ हमें आपके दुख का एहसास है हमारी शोकसंवेदना आपके और आपके परिजनों के साथ है। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार आपके साथ हैं। आपके पिता के निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोकपत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" के साथ अमित जायसवाल, गुलाम रसूल "छोटू", सुखीलाल वर्मा, संतोष पाल, रीतेश तिवारी सौपने गये।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
