मानवाधिकार मीडिया व फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

GyanData Samachar

Xyz


अंबेडकरनगर। मानवाधिकार मीडिया व फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज मोहन सिंह के निर्देशन में व जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में दिल्ली फरीदाबाद सूरजकुंड पाली रोड पर विगत दिनांक 27 अगस्त 2021 को साबिया सैफी की गैंगरेप व हत्या की गई थी। जिसको मानवाधिकार मीडिया व फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 12 सितम्बर 2021 को श्रद्धांजलि अर्पित कर अकबरपुर कलेक्ट्रेट डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष कैंडल मार्च निकालकर पटेल नगर तिराहा सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के पास कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल द्वारा बताया गया कि, दिल्ली के फरीदाबाद सूरज कुंड पाली रोड पर जो साबिया सैफी की गैंग रेप कर हत्या की गई है जिसकी हमारे फाउंडेशन द्वारा कड़ी निंदा की जा रही है। तथा ऐसे घिनौनी हरकत करने वाले दोषियों की फांसी होनी चाहिए। हम सभी लोग मांग करते हैं कि साबिया के हत्यारे को फांसी होनी चाहिए। भारत सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दिया जाता है लेकिन जब एक सिविल डिफेंस में काम करने वाली साबिया की हत्या कर दिया गया। तो आम लड़कियों की क्या औकात होगी। ऐसे में आज हम लोग इकट्ठा होकर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है तथा भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को उपजिलाधिकारी अकबरपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने व फांसी की मांग की गई है

एक टिप्पणी भेजें