अम्बेडकर नगर। अधिकारियों की चौखट नापता रहा पीड़ित फिर भी दबंग काट ले गये पेड़। महेंद्र पुत्र श्री राम सिंगार निवासी ग्राम महमदपुर कपुरी थाना बसखारी तहसील टांडा जनपद अंबेडकरनगर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपतें हुए बताया कि पीड़ित ने गाटा संख्या 64 मी0 0.643 हेक्टेयर तालाब का मत्स्य पालन हेतु उक्त गाँव में पटटा लिया है। तालाब के किनारे भीटे पर स्थित आम के पेड़ को विपक्षी गणों ने 135000 में बेच दिया। उक्त पेड़ 15/10/2021 को अज्ञात ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा था। प्रार्थी द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया तो पेड़ कटना रुक गया। पुनः पेड़ 16/10/2021 को पेड़ काटा जाने लगा तो पेड़ की कटाई नहीं रुकी। प्रार्थी द्वारा उप जिलाधिकारी महोदय को फोन किया गया तो पुनः पेड़ काटना रुकवा दिया गया। दिनांक 17/10/2021 को पुनः पेड़ काटना चालू हुआ तो प्रार्थी द्वारा थानाध्यक्ष महोदय को सूचना दिया गया परंतु थानाध्यक्ष महोदय द्वारा विपक्षीगढ़ को पेड़ काटने से नहीं रोका गया जिसके कारण विपक्षीगढ़ पेड़ काटकर उठा ले गए। उक्त जमीन से संबंधित अपील न्यायालय श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 18/01/2021 को निरस्त कर दिया गया है। न्यायालय श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय के यहां अग्रिम तारीख पेशी 27/10/2021 नियत है। विपक्षीगढ़ द्वारा प्रार्थी को जान से मारने तथा थानाध्यक्ष महोदय बसखारी द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया जा रहा है जबकि उक्त पेड़ को कटवाने में थानाध्यक्ष महोदय का भी सहयोग है।
प्रार्थी करता रहा फरियाद, दबंग काट ले गये पेड़।
प्रार्थी करता रहा फरियाद, दबंग काट ले गये पेड़।