किसानों के संघर्षों की जीत पर किसान विजय रैली निकालना किसानों का सम्मान - प्रदीप कोरी

GyanData Samachar

Y

अम्बेडकरनगर। तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी 600 किसानों की शहादत और कोरोना की विभीषिका के बावजूद ३५० दिनों के सतत संघर्ष के बाद किसान बिल वापसी आजादी के बाद स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आंदोलन बना और अहंकारी भाजपा सरकार को किसान बिल वापस लेने को मजबूर होना पड़ा, जनपद प्रभारी उप्र कांग्रेस सचिव प्रदीप कोरी किसान विजय रैली को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी की हर बात पत्थर की लकीर साबित हुई भाजपा सरकार को झुकना पड़ा किसानों की जीत हुई। 

राहुल गांधी की सच्चाई और किसान आंदोलन में राहुल जी शानदार दमदार नेतृत्व से प्रभावित होकर कटेहरी विधानसभा निवासी, किसान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष, किसान यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष रणजीत वर्मा "लल्लू" को जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र", वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय "लल्लू", प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल ने कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसान विजय जलूस निकाल गया उससे पूर्व देश के प्रथम गृह मंत्री लौहपुरूष भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके उपरांत उपरोक्त के अलावा मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", महली प्रसाद राजभर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी नंदकुमार गुप्ता दद्दू, भीटी शोभनाथ कन्नौजिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर कृष्ण कांत दूबे, रामधारी निषाद, उदयभान मिश्र"राजबहादुर ", ज्ञानेन्द्र पाठक "नन्हे" पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोज वर्मा आदि ने किसान विजय यात्रा को सम्बोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें