अब्बास गाजी को आजाद समाज पार्टी का यूथ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

GyanData Samachar
Y

अम्बेडकरनगर। आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने अब्बास गाजी को आज़ाद समाज पार्टी का यूथ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि अब्बास गाजी कटघर कमाल, थाना सम्मनपुर जिला अम्बेडकरनगर के निवासी हैं तथा आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य रहते हुए जोनल प्रभारी का कार्य बखूबी कर रहे थे। जिनकी लगन व मेहनत देखकर एड0 चंद्र शेखर ने विश्वास किया की अब्बास गाज़ी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लीडरशिप को मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में गरीब मजलूम लोगों की आवाज बनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि 2022 में प्रदेश में आसपा सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। इसके लिए सभी युवा संकल्पित हैं। हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम को मजबूती से चलाकर युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं व लोगो ने बधाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें