दिल से डांस एकेडमी के प्रांगण में लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि

GyanData Samachar

U

अम्बेडकरनगर। जिले के कलाकारों ने मिलकर दिल से डांस एकेडमी के प्रांगण में सरस्वती स्वरूप सुर सामग्री भारत रत्न लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिसमें जिले के सभी कला के क्षेत्र से संबंधित समस्त कला क्षेत्र नृत्य, संगीत एवं अभिनय के क्षेत्र से कलाकारों ने मिलकर श्रद्धांजलि दी एवं दिल से डांस एकेडमी के प्रबंधक नरेंद्र गोंड व संगीत शिक्षक व विवेक वर्मा एवं शिक्षक मुकेश दुबे ने सर्वप्रथम लता मंगेशकर के चरणों में दीप प्रज्वलन करके पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात उनके जीवन के महानतम विभूतियों का बखान किया एवं इस कार्यक्रम में संचालन की प्रक्रिया शिवम गोंड ने संभाला एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्थापक सत्यम गोंड  ने कहा कि सुर सामग्री लता मंगेशकर जैसा कलाकार ना इस दुनिया में हुआ है ना कोई होगा वह एक कलाकार के साथ  साथ एक अनोखा व्यक्तित्व की परिचारिका थी एवं एक जीता जागता उदाहरण है कि कैसे कठिनाइयों से लड़ कर वह भारत का नाम विश्व पटल पर अंकित किया सभी क्षेत्र के कलाकारों को ही नहीं अपितु सभी जन को उनके जीवन से या शिक्षा लेनी चाहिए एवं उनकी बातों का अनुसरण करना चाहिए।अतः तत्पश्चात अन्य संगीतकार में श्री आदर्श श्रीवास्तव एवं समस्त अभिभावक गण संदीप, अशोक कुमार, पुष्पा और एकेडमी के विद्यार्थी गण जिसमें सूरज , आयुषी, रुचि, वैष्णवी, रितिक, शिव, आंचल, सत्या, उपेंद्र, राजन, अमन, अनिका, शिवांश, निकिता, संघमित्रा, उपासना, पवन, मोहित, निखिल, गरिमा एवं जिले के समस्त कलाकारों ने बारी-बारी कर पुष्प अर्पण करके 2 मिनट का मौन धारण कर करके कार्यक्रम को संपन्न किया।

एक टिप्पणी भेजें