आज़मगढ़ की टॉप टेन सूची में अंबेडकरनगर के तेजप्रताप यादव का परचम

आज़मगढ़ की टॉप टेन सूची में अंबेडकरनगर के तेजप्रताप यादव का परचम
GyanData Samachar

Tej-Pratap-Yadav-of-Ambedkar-Nagar-hoists-flag-in-Azamgarh's-top-ten-list


हाईस्कूल में 95% अंक के साथ छठवां स्थान हासिल

आलापुर (अंबेडकरनगर): माध्यमिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में अंबेडकरनगर जनपद के छात्रों ने आजमगढ़ जिले में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले की सरहद पर स्थित ग्राम माझा कम्हरिया निवासी पूर्व प्रधान कमला यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव पुत्र राजेश्वर यादव ने आजमगढ़ जिले की टॉप टेन सूची में छठवां स्थान प्राप्त कर जनपद अंबेडकरनगर का नाम रोशन किया है।

तेजप्रताप यादव ने आजमगढ़ जिले के हरीलाल स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरदहा से हाई स्कूल की परीक्षा में सम्मिलित होकर कुल 600 में 565 अंक (95%) अर्जित किए हैं। यह सफलता अति पिछड़े और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के छात्र के लिए प्रेरणास्पद मानी जा रही है।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके पैतृक गांव माझा कम्हरिया में खुशी की लहर दौड़ गई। 86 वर्षीय दादी फूलमती, श्री विश्वनाथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बरोहीपूरा पांडेय के प्रबंधक संतराम यादव, बड़े बाबू हरेंद्र वर्मा, बृजेश कुमार यादव, राधेश्याम यादव, योगेन्द्र यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने तेजप्रताप का माल्यार्पण कर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।

तेजप्रताप यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और स्कूल के शिक्षकों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की इच्छा जाहिर की।

ज्ञात हो कि तेजप्रताप के पिता एक किसान हैं और माता सुनीता देवी यादव एक गृहिणी हैं। ऐसे परिवेश से निकलकर तेजप्रताप की यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

एक टिप्पणी भेजें