समाज में अन्तिम पैदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारना सरकार का लक्ष्य- मंत्री अनिल

GyanData Samachar
प्रतापगढ़। प्रदेश के सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल राजभर जी ने कहा है कि प्रदेश सरकार पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तो का अनुपालन कर रही है जिसमें अन्त्योदय सरकार का परम लक्ष्य है यानि समाज के सबसे गरीब व्यक्ति जो अन्तिम पैदान पर खड़ा है उसके जीवन स्तर में सुधार लाना वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ये उद्गार श्री राजभर ने आज उस समय व्यक्त किया जब वह कटरा चौराहा में हर्ष पैलेसे में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जब तक समाज का पिछड़ा, कमजोर, गरीब, विपन्न, बेसहारो के जीवन में खुशहाली नही आयेगी तब तक प्रदेश सरकार इनके बेहतरी के लिये सदैव प्रयत्नशील रहेगी। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का सपना है कि 2022 तक हर गरीब और बेसहारा लोगो के पास रहने का अपना मकान होगा। इसके लिये प्रधानमंत्री आवास योजना पूरे देश और प्रदेश में संचालित की जा रही है। उन्होने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार की यह भी योजना है कि उत्तर प्रदेश में हर लोगो के पास पेयजल प्रणाली से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो जाये।
जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मंत्री जी का स्वागत करते हुये प्रदेश सरकार की उपलब्धियो पर विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बाबूराम निषाद, अमरनाथ यादव, डा0 आर0एस0 वर्मा, राम किशोर साहू, राम जतन मौर्य, राज कुमार पाल, चन्द्र प्रकाश पाल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें