अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद अंबेडकरनगर ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 11 सूत्रीय ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं को पूर्ण करने का मांग किया। लंबित समस्याओं के पूर्ण ना होने से सभी सफाई कर्मचारी दुखी व आक्रोशित है। मांग पूरी ना होने की दशा में प्रदेश के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करेंगे।
सफाई कर्मचारी संघ द्वारा विधानसभा लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
दिनांक 1 फरवरी 2018 को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा विधानसभा लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राम शकल वर्मा ने बताया कि पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों का नाम पंचायत सेवक किया जाए। ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों के बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट समस्त जनपदों में भेजे जाएं। पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के अवसर प्रदान किए जाएं। शासनादेश में दिए गए प्रावधानों के अनुसार गैर मान्यता प्राप्त सफाई कर्मचारी संघ के पत्रों पर विचार ना किया जाए। ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सेवा नियमावली का लाभ देते हुए ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिया जाए। पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों से राजस्व ग्रामों में सफाई कार्य लिया जाए न की प्राथमिक विद्यालय या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में। मान्यता प्राप्त संघ के संचालन हेतु संघ कार्यालय आमंत्रित किया जाए। सफाई कर्मचारियों के पेरोल की व्यवस्था समाप्त की जाए। निदेशालय द्वारा सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर के पद स्वीकृत किए जाने की कार्यवाही अमल में लाई जाए। सफाई कर्मचारियों को वेतन एक हेड किया जाए। नवीन पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से राम शकल वर्मा रामकिशोर मौर्य सोमनाथ कनौजिया शिवकुमार मौर्य अवधेश सिंह राजेश कुमार गौतम सियाराम राजभर दिलीप कुमार प्रजापति दिनेश विश्वकर्मा कन्हैयालाल मनीष यादव अच्छेलाल सुरेश पंकज ओमप्रकाश वर्मा रामजीत शिवप्रसाद दुबे मनोज वर्मा राम अजोर निर्मल कुमार वीरेंद्र कुमार अमर बहादुर लालता प्रसाद कर्मजीत संतोष कुमार शर्मा मनीराम एवं आदि लोग उपस्थित रहे।
