गोरखपुर: अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति की बैठक शनिवार को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राकेश द्विवेदी को समिति का संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित करने पर बल दिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय ने संतकबीर नगर के बनकटा निवासी व पायनियर अखबार के संवाददाता राकेश द्विवेदी को सर्वसम्मति से समिति का संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया तथा एक माह के भीतर कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए। राकेश द्विवेदी ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा अपनी कार्यकारिणी में कर्मठ और जुझारू युवकों को शामिल करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव राकेश शुक्ला, विनय तिवारी,गोरखपुर जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, अनिल दुबे,पं रामशेर तिवारी ,विनोद शर्मा, हरीश चौधरी, दिलीप मणि आदि शामिल रहे।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!
