प्रतापगढ़। कर्नाटक की वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों को फांसी की मांग की गई*
वन कॉल सोल्यूशन भारत व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई पट्टी ने सोमवार की शाम 6:00 बजे कैंडल मार्च निकाल पूरे पट्टी नगर में भ्रमण किया। पत्रकार एकता जिंदाबाद गौरी लंकेश के हत्यारों को फांसी दो के नारों से गुंजा पट्टी नगर।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष गिरजा शंकर पाठक, शिवाकान्त पाण्डेय(शिवम), उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, बालकेश पाण्डेय, आकाश तिवारी, बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक(बिंदु), राकेश तिवारी, जितेंद्र पाण्डेय, डॉक्टर लाल चंद्र मिश्रा ,बृजेश पाण्डेय, अबुल हसन ,सूरज वर्मा, परीक्षित पाल ,लल्लन शर्मा व पट्टी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी उमर वैश्य कैंडल मार्च में शामिल हुए ।
The list of favorite articles does not exist yet...
View all articles- Sitemap
- Disclaimer
- Privacy
Join Our Whatsapp Channel... Link
Reach out!